सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Hot winds blew at speed of 14 km per hour number one in heat up weather

Varanasi Weather: वाराणसी में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही गर्म हवा, गर्मी में नंबर वन; जानें अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 05:19 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Weather: बनारस में कुछ दिन पहले ही एक्यूआई 104 अंक दर्ज किया गया था। सबसे खराब हवा बीएचयू की रही, जहां एक्यूआई 143 अंक रहा। 124 अंक के साथ दूसरी सबसे प्रदूषित हवा अर्दली बाजार में, मलदहिया में 81 अंक और भेलूपुर में 68 अंक तक एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

Varanasi Weather Hot winds blew at speed of 14 km per hour number one in heat up weather
वाराणसी में बदला माैसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: काशी में मार्च में ही गर्म हवा के थपेड़ों ने पहली बार परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहती गर्म हवा ने लोगों को झुलसाया और काशी प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहकर 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहकर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर तेज धूप के बीच चल रही हवा लगभग लू जैसी लगी।

Trending Videos


बीते दो दिनों की तुलना में दिन और रात के तापमान का अंतर भी बढ़ गया है। मंगलवार को यह फर्क केवल पांच डिग्री के आसपास था, जबकि बृहस्पतिवार को यह करीब 19 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से दिन में अधिक गर्मी और रात में ठंड का अनुभव हुआ। लोग मौसम के इस विरोधाभासी रूप से बचते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

15-16 मार्च को बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 और 16 मार्च को जिले में बारिश की संभावना है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में बनारस में नमी 63 फीसदी दर्ज की गई है, जो बुधवार के मुकाबले 20 अंक कम है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बनारस का मौसम पहेली बना हुआ है। एक ही दिन में तीन से चार ऋतुओं जैसा दर्शन काशीवासियों और मौसम के जानकारों को भी हैरान कर रखा है। सुबह में धुंध–कोहरा, दोपहर में चुभने वाली धूप, शाम को उमस भरी गर्मी और रात में कुछ देर की ठंडक पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की सलाह है कि कोहरे और धुंध के संबंध में मौसम संबंधी स्पष्टीकरण का पालन करें। मार्च में ऐसा होना दुर्लभ है, लेकिन अनुकूल परिस्थितियों में असंभव नहीं है, जैसा कि 2008 में भी देखा गया था।

दूसरी ओर मंगलवार को बनारस में रात के तापमान ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम पारा सामान्य से रिकॉर्ड स्तर पर 9.3 डिग्री ऊपर 24.6 डिग्री तक चला गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर 32.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे पहले रात का इतना ज्यादा तापमान मार्च 2021 में गया था।

वहीं, पिछले तीन से चार दिनों में बनारस के प्रदूषण यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 44 अंक तक बढ़कर 104 अंक पर पहुंच गया है। काशी की हवा 40 दिन के बाद यलो जोन में आ गई है। इसके पीछे वजह बनारस के पर्यावरण में वेंटिलेशन की कमी है। हवा की नमी बढ़कर 88 फीसदी पर पहुंच गई है।

एंटी साइक्लोन जैसी स्थिति
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पछुआ बंद हुई है और वेंटिलेशन घटा है। इससे गर्मी रात में बाहर नहीं निकल पा रही है और रात का पारा तेजी से चढ़ा है। निचले क्षोभमंडल यानी कि 6 से 8 किमी ऊपर पूर्वी भारत के दक्षिणी झारखंड के आसपास एंटी साइक्लोन जैसी स्थिति बनी है।

यह स्थिति मौसम को साफ करती है। धूप तेज हो रही है, लेकिन गर्म हवा नीचे आ रही है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली द्रोणी लो प्रेशर के प्रभाव से प्रदेश के निचले क्षोभमंडल में आ रही नम पुरवा हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी है। पछुआ बंद हो चुकी है, जो कि गर्म हवा को हटाकर ठंडी हवाओं को लाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed