सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga Festival at Sanskrit University starts today, to run for three days.

Varanasi News: संस्कृत विवि में आज से तीन दिन तक योग महोत्सव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Yoga Festival at Sanskrit University starts today, to run for three days.
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय योग महोत्सव शुरू होगा। इसमें योग के महत्व बताए जाने के साथ ही विवि कैंपस में दीक्षांत लॉन में हर दिन सुबह 1 घंटा योग की अलग-अलग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा।

विवि में ऋषि-परंपरा से विश्व कल्याण तक विषय पर मनाए जाने वाले महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन ऋषि-परम्परा, विश्वबंधुत्व और लोकमंगल की महान भावना का उत्सव है। योग भारतीय संस्कृति की ऐसी अमूल्य धरोहर है, जो मनुष्य को शारीरिक आरोग्य, मानसिक संतुलन, आत्मिक उत्कर्ष तथा सामाजिक समरसता का मार्ग प्रदान करती है। योग विज्ञान पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. दुर्गेश पाठक के निर्देशन एवं संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में योगाचार्य राजकुमार मिश्र, आदित्य कुमार प्रतिभागियों को प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवन-पद्धति का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed