{"_id":"6a212dc5ddc1aca2b80c6eb5","slug":"youth-beats-up-police-personnel-outside-hospital-in-varanasi-video-viral-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अस्पताल के बाहर युवक ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल; परिजन बोले- मानसिक रूप से है अस्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अस्पताल के बाहर युवक ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल; परिजन बोले- मानसिक रूप से है अस्वस्थ
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: कबीरचौरा अस्पताल के बाहर युवक द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके नशा मुक्ति केंद्र से भागने की बात सामने आई है।
युवक के पुलिसकर्मियों से उलझने का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के बाहर एक युवक द्वारा पुलिसकर्मियों से उलझने और उनकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की पहचान मुकेश यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी पियरी के रूप में हुई है।
वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों को पीट रहा है। वीडियो में युवक पहले पुलिस जीप में बैठे ड्राइवर को पीटा, फिर पास में खड़े एक दारोगा और सिपाही के ऊपर हाथ चलाते नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नियंत्रित किया और उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका उपचार चल रहा है। परिवार के मुताबिक उसे एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से वह ताला तोड़कर निकल गया था। इसके बाद वह मंडलीय अस्पताल के पहुंच गया।
Trending Videos
इसे भी पढ़ें; टुल्लु पंप बना काल: करंट की चपेट में आई महिला, बचाने गए पिता-पुत्र की मौत; महिला की हालत गंभीर
इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। इधर, युवक द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।