Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
During the inspection of Chhath Ghat in Patna, CM Nitish got hurt, removed the kurta and showed the wounds of
{"_id":"635a48563ca31945bf727836","slug":"during-the-inspection-of-chhath-ghat-in-patna-cm-nitish-got-hurt-removed-the-kurta-and-showed-the-wounds-of","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटना में छठ घाट के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश को लगी चोट, कुर्ता हटाकर दिखाए अपने शरीर के जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में छठ घाट के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश को लगी चोट, कुर्ता हटाकर दिखाए अपने शरीर के जख्म
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 27 Oct 2022 02:29 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीते 15 अक्टूबर को छठ घाट के निरीक्षण के दौरान चोट लगी थी। यह जानकारी अब उन्होंने खुद ही मीडिया को दी है। मुख्यमंत्री ने दानापुर के नासरीगंज से पटना शहर के गायघाट तक का निरीक्षण किया था। उसी दौरान खबर सामने आई थी कि नीतीश कुमार अपना संतुलन को बैठे और एक पिलर से जाकर टकरा गए। हालांकि, यह खबर किसी तरह दब गई थी। अब उन्होंने मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी कि उनके पेट और पैर में चोट लगी थी। पेट में अभी भी पट्टी बंधी हुई हैं। मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने अपना कुर्ता हटाकर जख्म दिखाया। उन्होंने यह भी बताया कि वो गाड़ी की आगे की सीट पर तबस नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि आगे की सीट में सीट बेल्ट लगाना होगा। डॉक्टर ने जख्म वाली जगह को ठीक से रखने के लिए कहा है। पटना के छठ घाटों का जायजा लेने के दौरान वह स्टीमर पर सवार हुए थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे में मुख्यमंत्री कुमार को काफी चोटें लगी थीं। तब अफसरों ने मामूली चोट बताते हुए इनकार कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।