Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar News: Vaishali DM Inspects Sadar Hospital, Orders Strict Action Over Negligence and Staff Absence
{"_id":"698b93ba61807e8a490d9165","slug":"bihar-vaishali-dm-varsha-singh-conducts-surprise-inspection-of-sadar-hospital-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3938710-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar: सदर अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचीं वैशाली DM, लापरवाही पर सख्त एक्शन, अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सदर अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचीं वैशाली DM, लापरवाही पर सख्त एक्शन, अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 01:17 PM IST
वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मंगलवार देर रात हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड एवं मातृ-शिशु वार्ड का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। अचानक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों से भी बातचीत की।
बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में मौजूद दो दलालों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अस्पताल गेट पर खड़ी सात एंबुलेंस को जब्त कर नगर थाना को सौंप दिया गया। वहीं अस्पताल से अनुपस्थित रहने वाले हेल्थ मैनेजर और सदर अस्पताल अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी अनिवार्य करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की स्थिति में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण और गरीब मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। साथ ही मरीजों के परिजनों को गेट पास देने के निर्देश दिए, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।
कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पाया गया कि अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और वार्ड व्यवस्था पर और ध्यान देने की आवश्यकता है।
सुरक्षा व्यवस्था में भी मिली कमी
सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में भी कमियां सामने आईं। गार्डों की कमी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। अस्पताल में तैनात चार होमगार्ड जवानों में से केवल एक ड्यूटी पर मौजूद मिला, जबकि एक सोता पाया गया और दो महिला होमगार्ड अनुपस्थित थीं। इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकारी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें और किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।