Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Patna News
›
Bihar Weather: Dense fog alert in 37 districts, know the weather condition of your city
{"_id":"6958f5ecec1230de4d05daee","slug":"bihar-weather-dense-fog-alert-in-37-districts-know-the-weather-condition-of-your-city-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Jan 2026 04:26 PM IST
कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गया में न्यूनतम दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने से दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी बढ़ गई है।
दरअसल, बिहार में ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रभाव लगातार तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा, लेकिन घने कोहरे और गिरते तापमान ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के कई जिलों के लिए घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 17.2 से 24.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रहा। पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान लगभग स्थिर बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.4 से 13.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर के सबौर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान कोहरे और शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके बाद कई स्थानों पर इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में भी पहले हल्की बढ़ोतरी के बाद गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें, धीमी गति रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कोहरे के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।