Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Thieves arriving in an auto-rickshaw in Chandigarh broke the locks of a chemist shop and a grocery store, stealing cash and goods.
{"_id":"69ca3ba9fe79cc9216089f54","slug":"video-thieves-arriving-in-an-auto-rickshaw-in-chandigarh-broke-the-locks-of-a-chemist-shop-and-a-grocery-store-stealing-cash-and-goods-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में ऑटो में आए चोरों ने केमिस्ट और करियाना दुकान के ताले तोड़े, नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीमाजरा में ऑटो में आए चोरों ने केमिस्ट और करियाना दुकान के ताले तोड़े, नकदी व सामान चोरी
मनीमाजरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार तड़के करीब चार बजे थ्री-व्हीलर में आए चोरों ने गोविंदपुरा इलाके में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाएं कुछ ही मिनटों के अंतराल में हुईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पहली वारदात ठाकुरद्वारा की दुकान नंबर 770/6 स्थित सुधा फार्मेसी में हुई। जानकारी के अनुसार, चोर थ्री-व्हीलर में सवार होकर पहुंचे और सबसे पहले दुकान के शटर के ताले तोड़े। इसके बाद अंदर लगे शीशे के दरवाजे का ताला भी बड़ी मशक्कत के बाद तोड़कर दुकान में घुस गए।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो आरोपी सिर और चेहरा पूरी तरह ढके हुए नजर आए। उन्होंने टोपी वाली जैकेट, मंकी कैप और मफलर से अपना चेहरा छिपाया हुआ था, जबकि उनका तीसरा साथी ऑटो रिक्शा में बैठा रहा। वह बीच-बीच में वाहन को आगे-पीछे करता रहा और फिर दुकान के सामने खड़ा कर देता था।
चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स व शेविंग किट चोरी कर ले गए। दुकान मालिक वेद, निवासी किशनगढ़, ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मनीमाजरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने जुटाए।
इसके कुछ ही मिनट बाद चोरों ने गोविंदपुर बाजार स्थित हसन करियाना स्टोर को निशाना बनाया। दुकान नंबर 1069/9 के शटर के दो ताले तोड़कर आरोपी अंदर घुसे और गल्ले से करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा नमकीन के पैकेट, डायपर, खाने-पीने का अन्य सामान और वाहन के जरूरी कागजात भी साथ ले गए।
दुकानदार हारून ने बताया कि यही चोर पहले केमिस्ट की दुकान पर वारदात कर चुके थे और करीब चार-पांच मिनट बाद उनकी दुकान पर पहुंचे।
घटनाओं के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह हैप्पी और भाजपा के मंडल प्रधान राजीव ढींगरा ने कहा कि पहले पार्किंग में वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब दुकानों के ताले तोड़कर लगातार चोरी हो रही है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कड़े कदम उठाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।