सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Thieves arriving in an auto-rickshaw in Chandigarh broke the locks of a chemist shop and a grocery store, stealing cash and goods.

मनीमाजरा में ऑटो में आए चोरों ने केमिस्ट और करियाना दुकान के ताले तोड़े, नकदी व सामान चोरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:30 PM IST
Thieves arriving in an auto-rickshaw in Chandigarh broke the locks of a chemist shop and a grocery store, stealing cash and goods.
मनीमाजरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार तड़के करीब चार बजे थ्री-व्हीलर में आए चोरों ने गोविंदपुरा इलाके में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाएं कुछ ही मिनटों के अंतराल में हुईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात ठाकुरद्वारा की दुकान नंबर 770/6 स्थित सुधा फार्मेसी में हुई। जानकारी के अनुसार, चोर थ्री-व्हीलर में सवार होकर पहुंचे और सबसे पहले दुकान के शटर के ताले तोड़े। इसके बाद अंदर लगे शीशे के दरवाजे का ताला भी बड़ी मशक्कत के बाद तोड़कर दुकान में घुस गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो आरोपी सिर और चेहरा पूरी तरह ढके हुए नजर आए। उन्होंने टोपी वाली जैकेट, मंकी कैप और मफलर से अपना चेहरा छिपाया हुआ था, जबकि उनका तीसरा साथी ऑटो रिक्शा में बैठा रहा। वह बीच-बीच में वाहन को आगे-पीछे करता रहा और फिर दुकान के सामने खड़ा कर देता था। चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स व शेविंग किट चोरी कर ले गए। दुकान मालिक वेद, निवासी किशनगढ़, ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मनीमाजरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने जुटाए। इसके कुछ ही मिनट बाद चोरों ने गोविंदपुर बाजार स्थित हसन करियाना स्टोर को निशाना बनाया। दुकान नंबर 1069/9 के शटर के दो ताले तोड़कर आरोपी अंदर घुसे और गल्ले से करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा नमकीन के पैकेट, डायपर, खाने-पीने का अन्य सामान और वाहन के जरूरी कागजात भी साथ ले गए। दुकानदार हारून ने बताया कि यही चोर पहले केमिस्ट की दुकान पर वारदात कर चुके थे और करीब चार-पांच मिनट बाद उनकी दुकान पर पहुंचे। घटनाओं के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह हैप्पी और भाजपा के मंडल प्रधान राजीव ढींगरा ने कहा कि पहले पार्किंग में वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब दुकानों के ताले तोड़कर लगातार चोरी हो रही है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

बरनाला हादसा: मकान ढहने से 3 मजदूरों की मौत, गांव फरवाही में मचा हड़कंप

एसजीपीसी समिति बजट 2026-27 पास: 1487 करोड़ का प्रावधान, शिक्षा-धार्मिक कार्यों पर जोर

Moga: पांच साल के बच्चे का दिल का मुफ्त ऑपरेशन

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, 5 विधायकों पर निष्कासन की तलवार

विज्ञापन

पठानकोट में सुखबीर सिंह बादल का दौरा, कई दलों के नेता अकाली दल में शामिल

पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू, मोगा में तैयारियां पूरी

विज्ञापन

पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट: बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

अंबाला से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना, सीएम नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना

पठानकोट पहुंचे सुखबीर बादल ने किया राजनीतिक माहौल गर्म

LPG Crisis: रोहतक में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य, LPG भी उपलब्ध, कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी

हरियाणा एसजीपीसी का 104 करोड़ बजट रद्द, न्यायिक आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनमोल बिश्नोई समेत 8 गैंगस्टर डिपोर्ट, ISI लिंक का खुलासा

टिकट के बदले करोड़ों की मांग मामला: दिल्ली में FIR दर्ज, कांग्रेस से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप

Haryana News: गुरुग्राम में सिलेंडर से हमला कर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

सुखपाल सिंह खैरा का आरोप: फिरोजपुर में 1.80 करोड़ का घोटाला, AAP सरकार पर सवाल

सीएम भगवंत मान एयरशो देखने पहुंचे

28 Mar 2026

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: 29 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गुरुहरसहाए में माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल ने वार्षिक परिणाम किया घोषित

हरसिमरत कौर बादल ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

गुरुहरसहाय में दाना मंडी से अवशेष की धनराशि न देकर ठेकेदारों ने मजदूरो से की ठगी

गुरुहरसहाए से सटे गांव हजारा सिंह वाला घर से चुराई बाइक, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

गेहूं खरीद के लिए पंजाब सरकार तैयार

Petrol-Diesel News: पठानकोट में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों से मचा पैनिक

पंजाब बॉर्डर पर ड्रोन से ड्रग्स-हथियार तस्करी बढ़ी, 2025 में 1.16 लाख किलो बरामद

ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में सेहत विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप

ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया से 19 वर्षीय नौजवान की मौत

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्द होगा रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

पंचकूला नगर निगम 158 करोड़ FD घोटाला: कोटक महिंद्रा बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

फिरोजपुर में पेट्रोल की किल्लत नहीं, नहीं लगी कतारें

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed