{"_id":"6853b3b6f10db3449b0e3445","slug":"video-demonstration-by-student-organizations-outside-vc-office-in-pu-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीयू में वीसी कार्यालय के बाहर छात्र संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में वीसी कार्यालय के बाहर छात्र संगठनों का प्रदर्शन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक नया फरमान जारी किया है, जिसको लेकर सभी छात्र संगठन भड़क उठे।
इस फरमान में कहा गया है कि छात्रों को अपनी शिकायतें उठाने के लिए प्रदर्शन, धरना या रैली आयोजित करने से पहले अनिवार्य हलफनामा, एफिडेविट जमा करना होगा और उल्लंघन की स्थिति में छात्रों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। संगठनों ने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के बहाने लागू यह दमनकारी उपाय छात्रों के बोलने की स्वतंत्रता और एकत्र होने के मूल अधिकारों पर तीखा हमला है। प्रदर्शनों को पुलिस चौकी, स्वास्थ्य केंद्र, डिस्पेंसरी के पास एक निर्धारित क्षेत्र तक सीमित करने और यूनिवर्सिटी प्रशासन से अनुमति लेने की शर्त लगाने से यह नीति असहमति को दर्शाती है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में पनपने वाली लोकतांत्रिक भावना को कमजोर करती है। इसको लेकर वीसी कार्यालय पर सभी छात्र संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।