{"_id":"69c1016328c08e987a0b0205","slug":"video-ramcharit-manas-katha-at-shri-ram-temple-in-sector-47-chandigarh-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सेक्टर-47 स्थित श्रीराम मंदिर में रामचरित मानस कथा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सेक्टर-47 स्थित श्रीराम मंदिर में रामचरित मानस कथा का आयोजन
चंडीगढ़ के सेक्टर-47 स्थित श्रीराम मंदिर में नवरात्रि और राम नवमी के अवसर पर श्री रामचरित मानस कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 26 मार्च तक चलेगी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कथा से पहले कथा वाचक आचार्य श्री शिवदत्त बहुगुणा की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें संस्था के अध्यक्ष आरके सूद, महासचिव आरडी नारंग, उपाध्यक्ष केके छाबड़ा व अन्य पदाधिकारी अशोक शर्मा, वीके ठाकुर, वीके गुप्ता, प्रदीप शर्मा, आरपी शर्मा, सुरेश कुमार व हुकुम सिंह आदि भी मौजूद रहे।
राम कथा के पांचवें दिन में मुख्य रूप से भगवान राम की बाल लीलाओं, शिक्षा, और उनके विवाह प्रसंगों का वर्णन किया है। कथा व्यास- आचार्य श्री शिवदत्त बहुगुणा जी द्वारा बाल रूप में राम जी के वात्सल्य, प्रेम, और चंचलता में छिपी मर्यादाओं का वर्णन किया। जो भक्तों को सत्य और धर्म का संदेश देते हैं। इस दिन मिथिला में विवाह की तैयारियां और भगवान श्री राम-माता सीता का विवाह की कथा का वर्णन किया। बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।