Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
VIDEO : Students of Sacred Heart Senior Secondary School in Chandigarh mesmerized the audience at the annual function
{"_id":"67cc25e510cb6ce4140978f2","slug":"video-the-girl-students-of-sacred-heart-senior-secondary-school-in-chandigarh-impressed-everyone-during-their-foundation-day-celebrations","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंडीगढ़ में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव में छात्राओं ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंडीगढ़ में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव में छात्राओं ने मोहा मन
सेक्टर 26 स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव समारोह मनाया गया। जिसमें कक्षा 1 और यूकेजी की छात्राओं ने नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के साथ ही प्रेम और साहस की प्रस्तुति दी। फ्रोजन नाटक की मुख्य कैरेक्टर एल्सा और अन्ना की प्रेरक कहानी के माध्यम से अद्वितीय क्षमताओं को अपनाने, डर पर काबू पाने और चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया। छात्राओं की प्रस्तुति ने नारी के अंदर समाहित असीम क्षमता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की पूर्व छात्रा व 2020 की अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कैडर देविका थीं। उन्होंने छात्राओं को नित आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल वेनीता जोसेफ ने की। दो दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह के दौरान शुक्रवार को नर्सरी और एलकेजी की छात्राओं ने ग्लो ग्रोअर्स थीम पर सीजन और मदर अर्थ से जुड़ी प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमआईटी से मीडिया कला और विज्ञान में स्नातकोत्तर स्कूल की पूर्व छात्रा मनीषा मोहन थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।