{"_id":"69df5c16819f90649f0e8f60","slug":"a-fruit-shop-caught-fire-late-at-night-goods-worth-lakhs-of-rupees-were-burned-to-ashes-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4166025-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : देर रात फल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : देर रात फल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 04:41 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक फल दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उदयपुर निवासी पिन्टू कुमार उर्फ अभिजीत सिंह द्वारा एचपी पेट्रोल पंप के सामने “वृंदावन फ्रूट्स एवं वेजीटेबल मार्केट” नाम से फल दुकान संचालित की जाती है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगा दी।
घटना की जानकारी पड़ोसी ऋषिकेश सोनी ने मोबाइल के माध्यम से दुकान संचालक को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने पर दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों एवं पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद करीब 3 बजे अदानी कंपनी की दमकल वाहन मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा लगभग 90 हजार रुपये मूल्य का फल, अलमारी, ट्रे तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा पास में खड़ी एक कार तथा घर की विद्युत व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत थाना उदयपुर में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।