{"_id":"68e7d3f066ef9d45e607b68f","slug":"video-50-women-from-balod-walked-20-kilometers-to-reach-balod-collectorate-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod News: ग्रामीण औद्योगिक पार्क बंद, महिलाओं का 20 KM पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट ऑफिस के गेट के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: ग्रामीण औद्योगिक पार्क बंद, महिलाओं का 20 KM पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट ऑफिस के गेट के सामने प्रदर्शन
बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:55 PM IST
Link Copied
ग्राम अरमूरकसा और अवारी की लगभग 40 से 50 महिलाएं गुरुवार को 20 किलोमीटर पैदल चलकर बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने छह माह से बंद पड़े मिलेट्स (कोदो-कुटकी) चिक्की उत्पादन केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। सुबह 8 बजे गांवों से निकली महिलाएं दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं और एक घंटे तक धरने पर रहीं। कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद वे वहीं बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से मिलने और समस्या बताने की मांग रखी। इस दौरान राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।रोजगार छिनने से आर्थिक संकटमहिलाओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में ग्रामीण आजीविका मिशन (रिपा) के तहत ग्राम अरमूरकसा और अवारी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) स्थापित किया गया था। यहां मिलेट्स से बने चिक्की उत्पादन से महिला स्व-सहायता समूह को स्थायी रोजगार मिला था, लेकिन वर्तमान सरकार आने के बाद छह महीने से उत्पादन बंद है, जिससे उनकी आय रुक गई है और परिवार आर्थिक संकट में हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से उत्पादन दोबारा शुरू करने की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एक महिला ने कहा, “हम रोजी-रोटी के लिए यह काम कर रहे थे, बंद होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने आश्वासन दिया, पर काम शुरू नहीं हुआ। प्रदर्शन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम अधिकारियों ने महिलाओं से मुलाकात कर ज्ञापन लिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक उत्पादन शुरू नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब प्रशासन के फैसले पर सबकी नजरें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।