Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Crowds gathered at Karan Gate and Sarafa Bazaar in Karnal on Karwa Chauth, with gold and silver jewellery in high demand.
{"_id":"68e7810376d9648bac0b8ad3","slug":"video-crowds-gathered-at-karan-gate-and-sarafa-bazaar-in-karnal-on-karwa-chauth-with-gold-and-silver-jewellery-in-high-demand-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में करवा चौथ पर करण गेट और सराफा बाजार में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी के आभूषणों की भारी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में करवा चौथ पर करण गेट और सराफा बाजार में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी के आभूषणों की भारी डिमांड
करवा चौथ के अवसर पर करनाल के करण गेट और सराफा बाजार में गुरुवार को भारी भीड़ देखी गई। उत्साह से भरी महिलाएं और युवतियां मेहंदी, आभूषण और करवे की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचीं, जिसके चलते कई जगहों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। दुपट्टा मार्केट में मेहंदी लगवाने वालों की लंबी कतारें देखी गईं।
दुकानदारों ने बताया कि इस बार सोने और चांदी के आभूषणों की मांग चरम पर है। स्थानीय दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल की डिमांड सबसे ज्यादा है।
इसके अलावा, मिट्टी के पारंपरिक करवे और चीनी मिट्टी के करवे भी महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजारों में रंग-बिरगी चूड़ियां, सजावटी सामान और पूजा की थालियों की भी खूब बिक्री हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।