{"_id":"68e77d81ad3c84ae8e0f494a","slug":"video-video-chhata-utapathaka-ka-le-bugdha-maca-sabta-haga-savathasha-mal-10-thavasaya-mal-ka-haaa-shabharabha-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छोटे उत्पादकों के लिए बड़ा मंच साबित होगा स्वदेशी मेला, 10 दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छोटे उत्पादकों के लिए बड़ा मंच साबित होगा स्वदेशी मेला, 10 दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ
अकबरपुर के लोहिया भवन में बृहस्पतिवार को यूपी ट्रेड शो के तहत 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने किया। मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को मंच मुहैया कराने के लिए हर जिले में मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बीते दिनों नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में ट्रेड शो आयोजित कराने का निर्णय लिया। इसमें समूह की महिलाओं के साथ ओडीओपी, माटी कला बोर्ड समेत अन्य विभागों से जुड़े छोटे उत्पादों को शामिल किया गया है। बुनकरों की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए भी मंच मुहैया कराया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों के पास अपने उत्पादों को मेले में लाने के लिए पैसा नहीं है, उनके लिए वाहन इत्यादि का प्रबंध कराया जाए।
पूरी दुनिया कर रही तारीफ: राकेश सचान
लखनऊ में कांशीराम जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर कहा कि आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन सरकार काम कर रही है। साढ़े आठ साल में रोड कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति, कानून व्यवस्था, एयर व रेल कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। अखिलेश यादव पर कहा कि बसपा के साथ मिलकर चुनाव खुद लड़ते हैं और बसपा को भाजपा की बी टीम बताते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।