{"_id":"681c6c06b67c406a040bd74b","slug":"video-gracy-sahu-scored-958-per-cent-marks-in-class-xii-in-cg-board-exam-result-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परिणाम में वनांचल की बेटी का कमाल, टॉप 10 में बनाई जगह, कलेक्टर बनना चाहती है ग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परिणाम में वनांचल की बेटी का कमाल, टॉप 10 में बनाई जगह, कलेक्टर बनना चाहती है ग्रेसी
बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:02 PM IST
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बीते बुधवार को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बालोद जिले के कुसुमकसा निवासी ग्रेसी साहू ने कक्षा बारहवीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवें स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई है। उनके इस उपलब्धि से परिवार सहित ग्राम कुसुमकसा के ग्रामीण काफी खुश हैं। ग्रेसी साहू सिविल सर्विस में कलेक्टर बनना चाहती हैं। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मैं हमेशा पढ़ाई में ध्यान दिया और इसमें मेरे माता-पिता का भी पूरा-पूरा सहयोग रहा। उन्होंने बस मुझे पढ़ने के लिए कहा और किसी तरह की समस्याओं को लेकर उन्होंने ध्यान दिया और सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जिसे मैं बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकूं। ग्रेसी साहू जिले के वनांचल क्षेत्र में रहती है। उनका मानना है कि उनके माता-पिता शासकीय स्कूल में शिक्षक है तो उन्होंने भी शासकीय विद्यालय में ही अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि मैं चाहूं तो निजी विद्यालय में पढ़ सकती हूं। परंतु हमारी सरकार इतनी सुविधा दे रही है। शासकीय स्कूलों का स्तर आज बेहतर हो चला है। मैं यहीं पढ़ते-पढ़ते सब कुछ सीखा। स्कूल से भी शिक्षा और वापस घर आने के बाद ऑनलाइन क्लास भी ज्वाइन करती रही और आज यह परिणाम मिला कि मैं टॉपटेन में जगह बना पाई हूं। ग्रेसी साहू वैसे तो साइंस में रुचि रखती हैं। लेकिन उन्होंने गणित विषय लेकर अपनी पढ़ाई की, उन्होंने बताया कि वह आगे बढ़कर सिविल सर्विसेज में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा भविष्य नहीं बल्कि जनता के भविष्य के लिए मैं यह कदम उठाना चाहती हूं उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज मात्र एक ऐसा माध्यम है। जिसमें हम जनता से जुड़कर उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने आगे की पढ़ाई गणित और विज्ञान के साथ जारी रखते हुए सिविल सर्विसेज के उच्च पदों पर जाने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।