Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Balod News
›
Two bribe-taking clerks caught red-handed: Bribery racket busted in health department, caught by ACB Raipur team
{"_id":"68f11eed894f43e4cb0afe0e","slug":"video-two-bribe-taking-clerks-caught-red-handed-bribery-racket-busted-in-health-department-caught-by-acb-raipur-team-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रंगे हाथ पकड़े घूसखोर दो बाबू: स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, एसीबी रायपुर की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगे हाथ पकड़े घूसखोर दो बाबू: स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, एसीबी रायपुर की टीम ने पकड़ा
बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:05 PM IST
Link Copied
बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सहायक ग्रेड-2 युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर शामिल हैं। दोनों ने वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने 30 हजार रुपये लेते समय दोनों को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी बाबुओं ने पहले ही 20 हजार रुपये एडवांस के रूप में ले लिए थे। शेष राशि गुरुवार को देने के लिए तय की गई थी। जैसे ही दोनों ने 15-15 हजार रुपये की दूसरी किश्त ली, एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सोनकर पहले भी विभागीय जांच के दायरे में आ चुके हैं और एक अवधि तक निलंबित भी रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।