{"_id":"68f0c5c1d725a5995204a932","slug":"video-una-19th-annual-prize-distribution-ceremony-celebrated-with-great-enthusiasm-in-arya-public-school-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आर्य पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 19वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आर्य पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 19वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में बुधवार को 19वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षौल्लास और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल एवं तहसीलदार अमित शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, लोक नृत्यों और लघु नाटिकाओं से सजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि विधायक विवेक शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।