{"_id":"68f0a581f2b0e100a400a582","slug":"video-shimla-markets-are-bustling-with-activity-for-diwali-with-people-flocking-to-the-market-for-shopping-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व को शिमला के बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व को शिमला के बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 03:52 PM IST
दीपावली पर्व को लेकर राजधानी शिमला के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी की जाए, तो इसका परिणाम और भी शुभ होता है। धनतेरस 18 अक्तूबर शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने और पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन छह चौघड़िया (पूजा और खरीदारी का मुहूर्त) मुहूर्त होगा। वहीं, त्योहारी सीजन शुरू होने से आभूषण कारोबार फिर चमकने लगा है। सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर होने के बावजूद अब शहर के ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक उमड़ रहे हैं। राजधानी शिमला में इस बार लोगों को कांसे के बर्तन खरीदने के लिए जेब ढीली करनी होगी। जीएसटी घटने के बावजूद राजधानी में कांसे के बर्तन इस बार महंगे मिलेंगे। हालांकि इसकी मांग पर कोई असर नहीं पड़ा है। धनतेरस पर इसकी बंपर खरीदारी होने का अनुमान है। शहर के बर्तन कारोबारियों के अनुसार तांबे की तरह कांसे की जीएसटी दरें भी 12 फीसदी से घटकर पांच फीसदी रह गई हैं। ऐसे में शहरवासियों को धनतेरस और दिवाली पर कांसे के बर्तन सस्ते होने की उम्मीद थी लेकिन इसकी बंपर डिमांड के चलते दाम घटने की बजाय 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।