{"_id":"699712ad218001b081004158","slug":"20-kilo-ke-do-ied-baramad-surcsha-balo-ne-mouke-par-kiya-nasht-bijapur-news-c-1-1-noi1491-3969515-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijapur : 20 किलो के दो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur : 20 किलो के दो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट
बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना ईलमिड़ी, छसबल 9/D कंपनी एवं बीडीएस टीम बीजापुर की संयुक्त कार्यवाही में ईलमिड़ी-मुजालकांकेर मार्ग पर 10-10 किलोग्राम के दो शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को थाना ईलमिड़ी, छसबल 9/D कंपनी तथा बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग अभियान के तहत ईलमिड़ी से मुजालकांकेर मार्ग पर निकली थी। अभियान के दौरान सघन डिमाइनिंग कार्यवाही करते हुए सड़क के बीचों-बीच माओवादियों द्वारा सीरिज में लगाए गए 10-10 किलोग्राम के दो आईईडी का पता चला।
बीडीएस टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए अत्यंत सावधानी के साथ दोनों आईईडी को बरामद किया तथा मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। समय रहते बरामदगी से किसी भी संभावित बड़ी जनहानि को टाल दिया गया।
सुरक्षाबलों की सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की साजिश नाकाम हो गई। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।