{"_id":"6a43e53d212862bb720c22a1","slug":"the-scourge-of-road-accidents-continues-in-the-district-three-separate-incidents-occurred-with-one-resulting-in-a-tragic-death-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4453104-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में तीन सड़क हादसों से हड़कंप: सेमरा मोड़ पर युवक की मौत, बस की टक्कर से पलटा ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में तीन सड़क हादसों से हड़कंप: सेमरा मोड़ पर युवक की मौत, बस की टक्कर से पलटा ऑटो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 09:48 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। इनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य हादसों में लोग बाल बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा भाखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दूसरा हादसा भी सेमरा मोड़ के पास हुआ। यहां ऋतुराज बस ने एक नीले रंग के ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि ऑटो चालक को केवल मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
तीसरा हादसा धमतरी शहर से लगे ग्राम कोलियारी में हुआ। यहां सड़क किनारे गड्ढे के कारण एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।