{"_id":"693985c73639200ad1098e9f","slug":"video-police-in-dhamtari-have-solved-a-murder-case-and-arrested-two-suspects-including-a-minor-2025-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:07 PM IST
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीत दिन हुए हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,साथ ही इस मामले में एक नाबालिक बालक भी शामिल है, जिसे पकड़ा गया है।वही अन्य आरोपी फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत 7 दिसंबर की रात्रि लगभग 10.00 बजे ग्राम सेमरा बी में रोहित कुमार नाग (उम्र 23 वर्ष) के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस दौरान बीच बचाव करने पहुँचे परिजनों को भी आरोपियों ने एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।वही घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मार्ग कायम कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।इस दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू उम्र 25 वर्ष और झन्नु ध्रुव उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी दोनर और एक नाबालिक बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।जिसपर आरोपियों ने रोहित को मारपीट कर जान से मारना स्वीकार किया। मामले में एक नाबालिक बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।वही मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू और झन्नु ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।