Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Dhamtari News
›
Seven men entered a doctor house posing as IT officers continued searching for hours and the police are investigating in Dhamtari
{"_id":"691c84afcc542508c80f8437","slug":"video-seven-men-entered-a-doctor-house-posing-as-it-officers-continued-searching-for-hours-and-the-police-are-investigating-in-dhamtari-2025-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में आईटी अधिकारी बता डॉक्टर के घर में घुसे सात लोग, घंटों तक करते रहे छानबीन, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में आईटी अधिकारी बता डॉक्टर के घर में घुसे सात लोग, घंटों तक करते रहे छानबीन, पुलिस जांच में जुटी
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:07 PM IST
Link Copied
धमतरी के प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट के घर में 7 लोग घुस गए थे,जो अपने आप को आईटी का अधिकारी बता रहे थे।करीब डेढ़ घंटे तक जांच पड़ताल के बाद वापस चले गए। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था।बता दे कि धमतरी में रत्नाबांधा रोड स्थित डॉक्टर दिलीप राठौड़ का घर है। जिनके घर 7 लोग घुस गए थे, और अपने आप को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बताया,जो जांच के लिए आने की बात डॉक्टर से बोला।
डॉक्टर दिलीप राठौड़ की पत्नी भावना राठौड़ ने बताया कि दो कार में 7 लोग आए थे और अपने आप को आईटी का अधिकारी बता कर पूरे घर की जांच की। करीब डेढ़ घंटे तक घर मे रुके हुए थे, साथ ही सभी का मोबाइल जब्त कर लिया था।वही जांच के बाद सभी लोग चले गए और कुछ देर बाद फिर आने की बात कही थी। लेकिन काफी समय बाद भी वापस नही आया,जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल किया। वही डॉक्टर की पत्नी ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है, ऐसे में परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल अब तक पता नही चल पाया है कि डॉक्टर के घर आये 7 लोग कौन थे, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।