छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा सुशासन शिविरों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक लगातार पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में भी आज सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।।जहां उन्होंने 737 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 737 करोड़ रुपए का विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। दुर्ग के जेआरडी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,दुर्ग सांसद विजय बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित हुऐ।संवाद से समाधान के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 737 करोड़ 7 लाख रूपए के विकास कार्यो की सौगात जिले के नागरिकों को दिया। इसमें कुल 376 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। इसके अलावा 360 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत के 152 विकास कार्यो का भूमिपूजन भी शामिल है। इनमें प्रमुख रूप से शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन में इंडोर स्टेडियम और स्टॉफ क्वार्टर, हेमचंद यादव दुर्ग विश्व विद्यालय भवन निर्माण , अंजोरा-चंगोरी-भरदा मार्ग पर शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल, दुर्ग-नगपुरा-करेला मार्ग पर पुल निर्माण, ठकुराईन टोला घाट में लक्ष्मण झुला निर्माण,अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापना जैसे कई विकास कार्य शामिल है।
वही 29 मई को थनौद में सुशासन तिहार शिविर के दौरान जनपद सीईओ रूपेश पांडेय के द्वारा भाजपा नेता के साथ भी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा अभद्रता बिल्कुल भी नहीं चलेगी जहां भी शिकायत होगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी सरकार कठोर से कठोर कार्रवाई कर रही है अपराध हो या किसी भी समझ में नहीं आया क्या बिल्कुल भी नहीं चलेगा जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से शिक्षक के संस्थान पर तेजी से काम किया जा रहा है तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है सुशासन तिहार 2026 के तहत आज दुर्ग जिले में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 739 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है बहुत सारे हितग्राहियों को राहत प्रदान किया गया है सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक को मिले इसलिए सरकार सुशासन बिहार के माध्यम से लोगों की सेवा कर पा रही है।

सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री।- फोटो : credit
सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री।- फोटो : credit