Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Kathua-Madhopur Rail Bridge No. 17 is a crucial part of the Pathankot-Jammu-Srinagar railway route.
{"_id":"6a1bd5e010ad2782b10c7f7e","slug":"video-kathua-madhopur-rail-bridge-no-17-is-a-crucial-part-of-the-pathankot-jammu-srinagar-railway-route-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ-माधोपुर रेल पुल संख्या 17 पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग का अहम हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ-माधोपुर रेल पुल संख्या 17 पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग का अहम हिस्सा
कठुआ और माधोपुर पंजाब के बीच बने रेल पुल संख्या 17 का शनिवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी, उत्तर रेलवे दिनेश चंद देशवाल ने पुल का निरीक्षण और गति निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीआरएस ने अपने निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है और जल्द ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पिछले साल 2025 में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रावी नदी का पानी बहुत बढ़ गया था। तेज बहाव की वजह से इस पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा के कारणों से ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया था।
बाढ़ के बाद रेलवे ने तुरंत काम शुरू किया। क्षतिग्रस्त पिलर को नई मजबूत नींव के साथ दोबारा बनाया गया। गार्डर, डेक स्लैब और ट्रैक को भी बदला गया। पुल के मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद सीआरएस ने पुल की मजबूती, ट्रैक की लेवल, और बाढ़ सुरक्षा के सभी बिंदुओं की जांच की। अलग-अलग गति पर इंजन चलाकर पुल का टेस्ट भी किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि टीम ने मुश्किल हालात में बहुत कम समय में पुल को ठीक किया है। सीआरएस की मंजूरी के बाद इस रूट पर ट्रेनें सामान्य गति से चलेंगी। यह पुल पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग का अहम हिस्सा है। इसके खुलने से जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों और मालगाड़ियों को सीधा फायदा होगा। कटरा और जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस पुल की बहाली से ट्रेनों का संचालन समय पर होगा और साथ ही अमरनाथ यात्रा व ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी।
पड़ी कई ट्रेनें फिर से जून में शुरू होंगी, जैसे: 12207/12208, 14611/14612, 19107/19108, 22705/22706, 12549/12550 19415/19416 20847/20848 20985/20986 आदि।
15 जून चलेगी अन्य ट्रेन
जिसमें 12265, 14503/14504 22401/22402 22431/22432 22431/22432 आदि।
15 जून से चलेगी शार्ट टर्मिनेटेड ट्रेन संख्या नंबर 19223/19224 20433/20434 चलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।