{"_id":"6a1bd1d62180b1814809490d","slug":"video-ayathhaya-ma-60-varada-ma-cal-savacachhata-maha-abhayana-safaii-ka-le-saugdhaka-para-utara-lga-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 60 वार्डों में चला स्वच्छता महा अभियान, सफाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 60 वार्डों में चला स्वच्छता महा अभियान, सफाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग
अयोध्या में 'एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर प्रहार' अभियान के तहत रविवार सुबह नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में एक साथ स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। सुबह सात से 7:30 बजे तक चले अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम कर्मियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों की मौजूदगी में विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। अभियान के लिए पिछले कई दिनों से पदयात्राएं, जनसंपर्क कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे थे।
नगर निगम के अनुसार अभियान के लिए करीब 30 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया था, हालांकि कई स्थानों पर जमीनी स्तर पर भागीदारी पंजीकरण संख्या के मुकाबले कम दिखाई दी। कुछ वार्डों में लोगों की अच्छी उपस्थिति रही, जबकि कई क्षेत्रों में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंचे।
नगर निगम अब विभिन्न वार्डों में हुए कार्य और सहभागिता का मूल्यांकन करेगा। पहले से घोषित योजना के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों को प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने अभियान को स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।