Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Uproar Outside Exam Centers in Jalandhar; Candidates Who Arrived on Time Denied Entry—Students Outraged
{"_id":"6a1bd99c5e8a1c7d9704d899","slug":"video-uproar-outside-exam-centers-in-jalandhar-candidates-who-arrived-on-time-denied-entry-students-outraged-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में परीक्षा केंद्रों के बाहर हंगामा; समय से पहुंचे अभ्यर्थियों को भी नहीं मिली एंट्री, छात्रों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में परीक्षा केंद्रों के बाहर हंगामा; समय से पहुंचे अभ्यर्थियों को भी नहीं मिली एंट्री, छात्रों में रोष
पंजाब में आयोजित एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों के अनुसार प्रेमचंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में परीक्षा के लिए सुबह 10:30 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित था, लेकिन कुछ अभ्यर्थी ट्रैफिक और अन्य कारणों से 10:32 बजे तक मुख्य गेट पर पहुंच गए, जिन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने 10:31 बजे के आसपास ही गेट बंद कर दिए, जिसके कारण करीब 14-15 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं कॉलेज के बाहर परेशान और निराश दिखाई दिए।जानकारी के अनुसार, ट्रिनिटी कॉलेज में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली, जहां कुछ अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के आसपास पहुंचने के बावजूद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
गेट बंद होने के बाद कई उम्मीदवारों ने अपनी नाराजगी जताई और मामले में उचित जांच की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ मिनटों की देरी के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।