{"_id":"6a5b71be75265d043402bd23","slug":"durg-school-children-sick-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4515222-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg: स्कूली बच्चों को चाकलेट बताकर खिलाई नशीली दवा, कई बच्चे बीमार, जांच में जुटी पुलिस और स्कूल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: स्कूली बच्चों को चाकलेट बताकर खिलाई नशीली दवा, कई बच्चे बीमार, जांच में जुटी पुलिस और स्कूल प्रबंधन
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 07:09 PM IST
Link Copied
दुर्ग के नया पारा वार्ड 1 स्थित चंद्रशेखर आजाद स्कूल में शनिवार को नशीली टेबलेट खाकर 8 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। हालात ये हो गए हैं कि नशे की गिरफ्त में आए 8 में सात बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुछ बच्चों का इलाज के बाद घर वापस भेज दिया है। जबकि एक बच्चा आईसीयू में भर्ती है। सभी बच्चे 10 वी कक्षा के छात्र है और स्कूल में एक बच्चा ने नशीली दवाई को चॉकलेट बताकर अन्य बच्चों को दिया और बच्चों ने चॉकलेट समझकर नशीली दवाई का सेवन कर लिए। जिसके बाद एक एक कर बच्चों को चक्कर आने,बेहोश होने और शरीर अकड़न को शिकायत होने लगी । घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल को टीचर और परिजनो में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जब बच्चों का इलाज किया गया अभी एक बच्चा आईसीयू में भर्ती है।
इधर नशीली टेबलेट खाकर बच्चों की तबीयत बिगडऩे के बाद उनके परिजन गुस्से में सिटी कोतवाली पहुंच गए।जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।जिसके बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य को थाने में बुलाकर पूछताछ किया। प्राचार्य ने पुलिस से कहा कि बच्चों को नशीली टेबलेट स्कूल के ही एक लड़के ने दी थी। वो आदतन नशेड़ी है। बच्चों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने स्कूल के बाहर टेबलेट खाई थी।
जैसे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर बीमार बच्चों के परिजनों ने थाने में स्कूल के प्राचार्य और टीचर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि जब उन्हें पता है कि नाबालिग लड़का नशे की टेबलेट लेता है तो उसे स्कूल से बाहर निकाल देना चाहिए था। स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उनके बच्चों ने भी नशीली टेबलेट खा ली। फिलहाल पुलिस और स्कूल प्रबंधन मामले में जांच कर रही है।
बच्चों को खिलाई नशीली दवाई हुए बीमार।- फोटो : credit
बच्चों को खिलाई नशीली दवाई हुए बीमार।- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।