{"_id":"6a0c5583d20a0a2b620aee40","slug":"durg-thief-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4299257-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: दुर्ग में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 60 लाख रुपये का सोना बरामद; यूपी के मेरठ से दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: दुर्ग में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 60 लाख रुपये का सोना बरामद; यूपी के मेरठ से दो दबोचे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 06:40 PM IST
पुलिस ने आज एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक चोरी का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स संचालक भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 400 ग्राम वजनी 60 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बाहरी गिरोह को पकड़ने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मेरठ निवासी हासिम खान ने चोरी की घटनाएं की हैं।
हासिम खान ने पूछताछ में दुर्ग, भिलाई, नवा रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर में चोरी करना स्वीकार किया। उसने सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल के मकान से 40 से 45 लाख रुपये की चोरी बताई। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस टीम मेरठ भेजी गई। वहां से मुख्य आरोपी हासिम खान को पकड़ा गया।
ज्वेलर्स संचालक की गिरफ्तारी
हासिम खान से पूछताछ के बाद चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी मेरठ से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सलीम खान के पास से चोरी का करीब 400 ग्राम सोना बरामद किया। इस कार्रवाई में मेरठ और भोपाल पुलिस का सक्रिय सहयोग रहा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी हासिम खान मेरठ से ट्रेन में छत्तीसगढ़ आता था। वह अपने साथी के साथ बिलासपुर में एक्टीवा गाड़ी खरीदकर रेकी में इस्तेमाल करता था। आरोपी दिन में फेरी वाला या चादर बेचने के बहाने सूने मकानों की रेकी करता था। रेकी के बाद ताला तोड़कर चोरी करता था और सामान सलीम ज्वेलर्स को बेचता था। आरोपी ने दुर्ग, भिलाई के अलावा तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर और जबलपुर में भी चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।