{"_id":"69f9d4f7d01b8e0fa80111e2","slug":"mausam-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4244834-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही में बदला मौसम: तेज बारिश से गर्मी और उमस पर ब्रेक, मौसम विभाग अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही में बदला मौसम: तेज बारिश से गर्मी और उमस पर ब्रेक, मौसम विभाग अलर्ट जारी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 05:29 PM IST
Link Copied
इलाके में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर धूप-छांव और गर्मी के बाद शाम होते ही तेज गर्जना और हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
सुबह से ही आसमान में बादलों और तेज धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही थी। उसम के कारण लोग दिनभर काफी परेशान रहे। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने तेजी से अपना रुख बदला। काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं।
गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने की भी खबर है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे जनजीवन कुछ समय के लिए बाधित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।