बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Quality of National Highway-45 under construction comes under scrutiny after the very first rain in GPM

GPM: निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आई

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 07:05 PM IST
Quality of National Highway-45 under construction comes under scrutiny after the very first rain in GPM
मध्यप्रदेश के जबलपुर से अमरकंटक, केंवची, कारीआम, रतनपुर होते हुए बिलासपुर और रायपुर (छत्तीसगढ़) को जोड़ने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दो दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद कारीआम से बेलपत-जोगीसार मार्ग के बीच कई स्थानों पर नई बनी डामर सड़क में लंबी-लंबी दरारें उभर आई हैं। वहीं कई जगह सड़क किनारे बनाए गए साइड सोल्डर में डाली गई मिट्टी और मुरुम बारिश के पानी में बह गई है, जिससे सड़क और सोल्डर के बीच चौड़े गैप बन गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ पुलियों के पास सड़क धंसने और दरारें पड़ने की स्थिति भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है और पहली ही बारिश में इस तरह की खामियां सामने आना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के किनारों को पर्याप्त मजबूती नहीं दी गई, जिसके कारण हल्की बारिश में ही मिट्टी बह गई और कई स्थानों पर सड़क का आधार कमजोर दिखाई देने लगा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तकनीकी सुधार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में होने वाली तेज बारिश के दौरान सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

नेशनल हाईवे-45 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसें, ट्रक, मालवाहक वाहन और निजी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में निर्माणाधीन सड़क में दरारें, धंसाव और साइड सोल्डर के बह जाने जैसी स्थिति भविष्य में दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा जहां-जहां खामियां सामने आई हैं, वहां तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे थे, इसलिए कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इधर, सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। हालांकि, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क का उच्चस्तरीय निरीक्षण कराया जाए और गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित और टिकाऊ सड़क का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ललितपुर में टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा हुई संपन्न, जानिए अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

02 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद में सड़क पर बिखरी लोहे की शीट, ट्रक चालक की जान बाल-बाल बची

02 Jul 2026

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

02 Jul 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- गांवों को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ना सरकार का लक्ष्य, हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा आवास

02 Jul 2026

Nahan News: इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की अध्यक्ष बनीं सीमा वर्मा

02 Jul 2026
विज्ञापन

रामनगरी में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली राहत

02 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

02 Jul 2026
विज्ञापन

हरियाणा में मानसून की एंट्री: कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल

दंतेवाड़ा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से होते हुए बिजली पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं

02 Jul 2026

Sirmour: जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

02 Jul 2026

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती, होटल-ढाबों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी जांच

02 Jul 2026

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्ती, होटल-ढाबों की होगी औचक जांच

02 Jul 2026

Video: रायबरेली में कड़ी सुरक्षा में हुई टीईटी परीक्षा

02 Jul 2026

Video: बहराइच में अवैध मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर छापा, 8,341 कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

02 Jul 2026

हरकी पैड़ी पर मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

02 Jul 2026

कड़ी सुरक्षा में हुई टीईटी परीक्षा

02 Jul 2026

भाकपा माले कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उपवास

02 Jul 2026

लखनऊ में यूपी टीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद मिला प्रवेश

02 Jul 2026

लखनऊ में पहली पाली की यूपीटीईटी परीक्षा समाप्त, अभ्यर्थी बोले-पेपर अच्छा रहा

02 Jul 2026

Ghaziabad: TET एग्जाम रहा औसतन, महिलाओं के प्रवेश से पहले उतरवाए मंगलसूत्र; कैफे-फोटोकॉपी की दुकानें तक बंद

02 Jul 2026

दून में सुबह से लगी रिमझिम बारिश के बीच से गुजरते वाहन और राहगीर।

02 Jul 2026

Shimla: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए किया हवन

02 Jul 2026

हरिओम नगर में GDA ने चार कोचिंग सेंटर किया सील

02 Jul 2026

हरिओम नगर में GDA ने चार कोचिंग सेंटर किया सील

02 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: - हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना ही कांग्रेस का मकसद -- पवार प्रदेश के पंचायत मंत्री ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की शुरुआत की

02 Jul 2026

बिजली गिरने से बालक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

02 Jul 2026

मौसम की मार से लोग हो रहे बीमार, ओपीडी में पहुंचे 902 मरीज

02 Jul 2026

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ

02 Jul 2026

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे में तोड़फोड़ पर एसजीपीसी ने जताई गहरी चिंता

02 Jul 2026

बदरीनाथ धाम में मानसून का असर, श्रद्धालुओं की संख्या में कमी

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed