बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Traffic jam on National Highway 45 for the second time in 24 hours in GPM

GPM: 24 घंटे में दूसरी बार लगा नेशनल हाईवे 45 पर जाम, फिर सवालों के घेरे में ठेका कंपनी की कार्यशैली

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 08:15 PM IST
Traffic jam on National Highway 45 for the second time in 24 hours in GPM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 पर ठेका कंपनी की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के कारीआम गांव के पास लगातार रुक रुककर हो रही बारिश के बीच सड़क निर्माण कार्य के दौरान लंबा जाम लग गया। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी बार है, जब इसी स्थान पर यातायात घंटों तक बाधित रहा। जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पूरा मामला नेशनल हाइवे 45 कारीआम गांव के पास का है जहां पर ठेका कंपनी द्वारा बारिश के दौरान सड़क को समतल करने के लिए मिट्टी और मुरुम डाला जा रहा था। लगातार हो रही बारिश से मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई और भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में यात्री बसें, ट्रक, मालवाहक वाहन, निजी कारें और दोपहिया वाहन घंटों तक फंसे रहे। कई यात्रियों को बारिश में ही अपने वाहनों से उतरकर इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेका कंपनी बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के निर्माण कार्य करा रही है। बारिश के मौसम में भी मिट्टी और मुरुम डालकर सड़क को बराबर करने का काम किया जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति लगातार बन रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात नियंत्रण की अनदेखी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे-45 मध्यप्रदेश के जबलपुर से अमरकंटक होते हुए छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रतनपुर, बिलासपुर और रायपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों यात्री और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बार-बार लगने वाला जाम न केवल यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है, बल्कि माल परिवहन और आपातकालीन सेवाओं पर भी असर डाल रहा है।

लगातार 24 घण्टे में दूसरी बार जाम लगने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाने, बारिश के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जाम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla News: गेयटी थिएटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू, 80 पेंटिंग्स में दिखी शिमला की खूबसूरती

02 Jul 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- वीबी जी रामजी से बदलेगी गांवों की तस्वीर, आएगी खुशहाली

02 Jul 2026

लखनऊ में फर्जी काल सेंटर सील, 119 लोग गिरफ्तार, 100 लैपटॉप और 178 कॉलिंग मोबाइल फोन जब्त

02 Jul 2026

हांसी: -बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लेकिन हांसी बस स्टैंड बना तालाब; हजारों यात्री परेशान

02 Jul 2026

नारनौल: पक्के करने की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन -सेवानिवृत्त

विज्ञापन

Faridabad: बीके नीलम रोड पर झाड़ू प्रदर्शन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

02 Jul 2026

Solan: सांसद सुरेश कश्यप ने दिए निर्देश, मनरेगा के लंबित कार्य जल्द पूरे करे विभाग

02 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: आजमगढ़ में टीईटी परीक्षा को लेकर उमड़े परीक्षार्थी, लगा जाम

02 Jul 2026

जौनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ चखा एमडीएम का स्वाद;video

02 Jul 2026

अच्छी बारिश के लिए छत्तीसगढ़ में वरुण और इंद्र देवता का आह्वान, देखें वीडियो

02 Jul 2026

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दोहराई गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

02 Jul 2026

डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती: जन स्वाभिमान दिवस के रूप में अपना दल (एस) का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन

02 Jul 2026

UPTET 2026: बदायूं में पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- आसान आया प्रश्नपत्र

02 Jul 2026

IDFC बैंक घोटाला: CBI ने IAS प्रदीप कुमार समेत 2 बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

जगदलपुर: सिक्योरिटी गार्ड को कार चालक ने पार्किंग को लेकर पीटा, मामला सीसीटीवी में कैद

02 Jul 2026

औरैया: खेत में पड़ा मिला परिचालक का शव, शरीर में पड़े मिले कीड़े, जांच में जुटी पुलिस

02 Jul 2026

UPTET 2026: बरेली के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन, पहली पाली संपन्न

02 Jul 2026

UPTET 2026: शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पहली पाली की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर

02 Jul 2026

हमीरपुर की रिमझिम इस्पात फैक्टरी में कुंडा लगने से क्रेन चालक की मौत

02 Jul 2026

Bharat Tiwari के 'हत्यारे' Jagdishpur SDPO Rajesh Kumar Sharma का प्रमोशन! Bhojpur में हड़कंप! Bihar

02 Jul 2026

कन्नौज: घरेलू सबमर्सिबल चालू करने गए सफाईकर्मी की करंट से मौत

02 Jul 2026

Mandi News: जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम बोले- सभी सदस्यों को साथ लेकर करेंगे विकास

02 Jul 2026

उरई: जायघा में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या, भारी वस्तु से हमला कर मारा

02 Jul 2026

कानपुर देहात में कार-ऑटो की भिड़ंत में छात्र समेत दो की मौत

02 Jul 2026

Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू

02 Jul 2026

DDU में टीईटी परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी,केंद्र के बाहर दिखी भीड़

02 Jul 2026

मनरेगा खत्म, अब बीवी जी रामजी योजना शुरू, डिप्टी सीएम केशव ने किया शुभारंभ

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश का यलो अलर्ट, छह दिन ऐसा रहेगा मौसम; बारिश की संभावना

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में झुलसाती धूप के बाद मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी से मिली राहत

02 Jul 2026

अग्रवाल महिला मंडल के तीज मेले के पोस्टर का विमोचन

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed