सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chief Minister Sai participated in Arpa Festival

GPM: अरपा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, 100 करोड़ रुपये की दी सौगात; 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 09:40 PM IST
Chief Minister Sai participated in Arpa Festival
जीपीएम जिले के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अरपा महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मल्टीपर्पज स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले को 100 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की लागत के 113 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 16 करोड़ 90 लाख रुपये के 7 कार्यों का लोकार्पण एवं 83 करोड़ 47 लाख रुपये के 106 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है, जिससे जिले के समन्वित विकास को नई गति मिलेगी। 

मुख्य मंच से उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ी राजगीत के साथ आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 300 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्त भविष्य की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी दिन पूरे प्रदेश में 6,414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 19 विभागों द्वारा लगाए गए 25 स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह निर्माण, समुदलई पर्यटन क्षेत्र में स्टॉप डैम, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने तथा जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण एवं केवची मार्ग के निर्माण को पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में जिले की पर्यटन संभावनाओं एवं दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 7 लाख 36 हजार रुपये के चेक एवं सामग्री का वितरण किया गया। स्वामित्व योजना के तहत किसानों को पट्टे प्रदान किए गए। अंत में मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar News: रेलवे फाटक को बंद करने के विरोध में उतरे ग्रामीण, लोगों को मनाने में जुटे अफसर

10 Feb 2026

Jabalpur:  प्राचीन शिव मंदिर पर रिजवान ने की गंदी करतूत, धार्मिक संगठनों ने किया विरोध; मौके पर पुलिस बल तैनात

10 Feb 2026

Meerut: अनुज शर्मा पैनल ने किया नामांकन

10 Feb 2026

Meerut: बार चुनाव के लिए किया नामांकन

10 Feb 2026

Mandi: नई देहुरी में विराजमान हुए देव बाला टीका, प्रतिष्ठा में उमड़ा भारी जनसैलाब

10 Feb 2026
विज्ञापन

Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा

छत्तीसगढ़ में बना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड: छह हजार से ज्यादा जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

10 Feb 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से अयोध्या पहुंची त्रिशूल यात्रा, बीकापुर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

10 Feb 2026

फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर हादसा, एलपीयू के तीन छात्रों की मौत

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी मॉड्यूल ध्वस्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

10 Feb 2026

बहादुरगढ़ के बादली के सरकारी स्कूल में एक साल पुराना शौचालय जर्जर, दरारें आईं, 272 छात्राओं पर सिर्फ एक शौचालय

Bihar Legislative Assembly: विधानपरिषद में हंगामा, मार्शल ने विपक्षी सदस्यों को निकाला बाहर | CM Nitish Kumar

10 Feb 2026

यमुनानगर-कुरुक्षेत्र हाईवे जाम, सड़क मरम्मत की मांग पर अड़े किसान

10 Feb 2026

VIDEO: भारतीय सिंधु सभा महानगर आगरा की नई कार्यकारिणी गठित, जगदीश डोड़ानी बने अध्यक्ष

10 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सामूहिक आत्महत्या, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत; चीखें चीर रहीं कलेजा

10 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस, पति-पत्नी और तीन बच्चों की कैसे हुई मौत; देखें ये रिपोर्ट

10 Feb 2026

Ashok Chaudhary: सदन में क्यों भिड़े अशोक चौधरी और सुनील सिंह? मंत्री ने खुद ही बताया | Sunil Singh | Bihar

10 Feb 2026

Patna News: गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जानें क्या है मामला?

10 Feb 2026

अलीगढ़ के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं को खिलाई एलबेंडाजोल दवा, सीडीओ योगेंद्र कुमार ने छात्राओं से की बातचीत

10 Feb 2026

जींद में राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंत उत्सव की तैयारी शुरू

10 Feb 2026

कूड़े के ढेर में मिले जानवर के कटे पैर व अन्य अंग, लोगों ने जताया विरोध

दूसरे को सुधारने से पहले स्वयं के आचरण व व्यवहार में सुधार करें: दीदी अनीता

10 Feb 2026

VIDEO: कूड़ा लेकर नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी

10 Feb 2026

फर्रुखाबाद: दवा खाने के बाद स्कूल में 100 से अधिक बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

10 Feb 2026

VIDEO: पल्स बेब मॉडल ने खींचा ध्यान, कम लागत में सुन सकेंगे दिव्यांग

10 Feb 2026

VIDEO: राजा मंडी में लालचंद मार्केट की पैमाइश, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहुंची प्रशासन की टीम

10 Feb 2026

VIDEO: आलू की गिरती कीमतों पर भाकियू का आक्रोश, समर्थन मूल्य तय करने की सरकार से मांग

10 Feb 2026

VIDEO: समर्थ पोर्टल न खुलने से परीक्षा के लिए आवेदन ठप, दूसरी बार बढ़ाई गई है तिथि

10 Feb 2026

कानपुर: रोजगार मेले पहुंची कंपनियों ने अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार

10 Feb 2026

VIDEO: अकोला में किसानों की बैठक, प्रस्तावित कीटनाशक विधेयक के समर्थन का लिया निर्णय

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed