{"_id":"687ca1d5b2d26b7ebe06040a","slug":"video-dispute-between-two-local-bjp-leaders-in-gaurela-pendra-marwahi-openly-face-to-face-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही में भाजपा के दो स्थानीय नेताओं के बीच तकरार, खुलकर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही में भाजपा के दो स्थानीय नेताओं के बीच तकरार, खुलकर आमने-सामने
गौरेला पेंड्रा मरवाही के नगर पालिका परिषद गौरेला में इन दिनों भाजपा के दो स्थानीय नेताओं के बीच का तकरार और आपसी कलह अब जग जाहिर होता जा रहा है। एक ओर भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष तो दूसरी ओर भाजपा के पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष खुलकर आ आमने-सामने आ गए है।
दरअसल मामला गौरेला नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित पूरन तालाब के चारों ओर सीसी रोड के निर्माण से जुड़ा हुआ है।।जहां पर गौरेला के रहने वाले संदीप जायसवाल जो पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है उनके घर के सामने ठेकेदार के द्वारा सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया,, जिसके बाद पूर्व उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल के द्वारा मामले की लिखित शिकायत खुद के लेटर पेड में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से करते हुए शिकायत में कहा गया है कि मेरे घर के सामने सीसी रोड ना बनने का कारण राजनीतिक द्वेष के चलते किया गया है और यह सब अध्यक्ष मुकेश दुबे के दुर्भावना पूर्वक द्वेष पर किया गया है।
वही दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे जो भाजपा पार्टी से ही है उन्होंने पुरन तालाब के पास सीसी रोड निर्माण कार्य को नियम किये जाने की बात कही है साथ ही उन्होंने छुटे हुआ हिस्से में जिसमे सीसी रोड नही बना है उसे किसी अन्य मद से पूरा करवाने की बात कही है,,साथ ही अध्यक्ष के द्वारा पूर्व उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल द्वारा कहे गए कि वे अपने घर के सामने खुद के पैसो से सीसी रोड निर्माण करा लेंगे उस पर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने तंज कसते हुए कहा है कि यदि पूर्व उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल अपने स्वयं के व्यय से सीसी रोड का निर्माण करवाते हैं तो उसकी राशि वह समाज सेवक की हैसियत से नगर पालिका को प्रदान कर दें, ताकि नगर पालिका उस राशि से सीसी रोड का निर्माण करवाए और उस सीसी रोड का नामकरण भी नगर पालिका उनके पिता के नाम पर करवा देगा।
हालांकि दोनों ही भाजपा नेताओं के बीच अंतरकलह एक बार फिर सभी के सामने खुलकर आ गया है अब ऐसे में नगर पालिका के सीएमओ ने सीसी रोड को लेकर अपना तर्क भी सामने रखा है और कहा कि मौके पर जो स्थिति थी उसे देखते हुए रोड की चौड़ाई बढ़ा दी गई थी, जिसके कारण सामग्री की कमी के चलते सीसी रोड का कुछ हिस्सा नही बनाया जा सका जल्द ही इंजीनियर से जानकारी स्टीमेट लेने के बाद संबंधित सीसी रोड का काम पूरा कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।