{"_id":"686cddc231399e343f058bde","slug":"video-hindi-medium-school-in-gpm-converted-to-english-students-studying-in-hindi-medium-face-problems-2025-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में हिंदी मीडियम स्कूल अंग्रेजी में परिवर्तित,हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में हिंदी मीडियम स्कूल अंग्रेजी में परिवर्तित,हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी
गौरेला पेंड्रा मरवाही में सेमरा भदौरा गांव के ग्रामीण और छात्र छात्राएं आज जनप्रतिनिधियों ने मिलकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की वजह यह रही कि पूर्व के हिंदीं मीडियम स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है।तो स्कूल में पदस्थ प्राचार्य के द्वारा बच्चो और परिजनों से अभद्र व्यवहार किये जाने से नाराज होना मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है साथ मांगे पूरी नही होने पर आगे उग्र प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है।
दरअसल जिले के सेमरा और भदौरा गाँव के ग्रामीण और छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने पेंड्रा केंवची बायपास सड़क पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने चक्का जाम कर दिया। आंदोलन में शामिल छात्राओं ने बताया कि पिछले सत्र से स्कूल का माध्यम बदले जाने पर कई बार आपत्ति जताई गई, लेकिन प्रशासन ने मामले में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया जिसके कारण इस स्कूल में हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने को दूसरे स्कूल जाना पड़ रहा है।
गांव से दूसरे गांव जाकर पढ़ाई करने को मजबूर है जिसके चलते ये बहुत परेशान हो रहे है। और बच्चो को गांव के स्कूल में इस लिए एडविशन नही मिलता क्योकि यह इंग्लिश मीडियम का स्कूल है ऐसे में उन्हें गांव के स्कूल में एडविशन नही मिल पा रहा है और वे कई बार इस बात को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ जवाबदारों को भी जानकारी दे चुके थे पर व्यवस्था सुधारने को कुछ भी व्यवस्था नही की गई जिसके बाद वे मजबूर होकर सड़कों पर उतरे है।वही मामले की जानकारी पर मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ एसडीएम पेंड्रारोड भी मौके पर पहुची जहा पर उन्हें प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि स्कूल को पुनः हिंदी माध्यम में संचालित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो वही मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह भी स्पस्ट किया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नही होती तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।