{"_id":"69fc7ac4bac95141f8087cf1","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4252319-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्र ने की आत्महत्या: कुदरी बैराज में 40 घंटे बाद मिला शव, पेपर में सप्लीमेंट्री से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के छात्र ने की आत्महत्या: कुदरी बैराज में 40 घंटे बाद मिला शव, पेपर में सप्लीमेंट्री से था परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 07:14 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुदरी बैराज में 18 वर्षीय युवक शिवम साहू ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है, कक्षा 11 वी का परीक्षा परिणाम ठीक नहीं आने से छात्र आहत था। जीने का मन नहीं लग रहा है मैं जा रहा हूँ गुड बाय पापा यह मैसेज अपने पिता को व्हाट्सअप किया था। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। चांपा थाना क्षेत्र की घटना।
मिली जानकारी अनुसार,,चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर का रहने वाला युवक शिवम साहू जोकि लायंस पब्लिक स्कूल में 11 वी का छात्र था। कुछ दिन पहले रिजल्ट बाकी दोस्तो का आया था। शिवम का रिजल्ट रुका हुआ था क्यों कि वह सप्लीमेंट्री आया हुआ था। जिससे वाह आहत हो गया, और परेशान रहने लगा ।
मंगलवार को उसने अपने पिता संतोष साहू के व्हाट्सअप में मैसेज भेजा था लिखा कि जीने का मन नहीं लग रहा है मैं जा रहा हूँ गुड बाय पापा लिखा था। तब उसके पिता ने मैसेज देखा तो उसने डिलीट कर दिया । अपने दोस्तों से भी बात की और उसी शाम 4.30 बजे करीबन वह कुदरी बैराज के पास मोबाइल फेकने के बाद हसदेव नदी में छलांग लगा दी। उसी रास्ते से गुजरते एक ऑटो चालक ने देखा और बैराज में काम करने वालों को सूचना दी। जिसके बाद चांपा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
मौके पर तहसीलदार सरपंच और पुलिस की टीम पहुंची, जांजगीर गोताखोर की टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू की गई। मगर कोई सुराग नहीं मिल सका जिसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंची। सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर युवक की कोई सुराग नहीं मिली । बैराज के गेट को खोला गया तब जाकर गुरुवार की सुबह कुछ दूरी में युवक शिवम साहू का शव 40 घंटे के बाद बरामद किया गया।
स्थानीय लोगों की मदद से शव को हसदेव नदी से निकाल कर बाहर लाया गया , जहां पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव पूरी तरह से पानी में रहने के कारण गुब्बारे की तरह फूल चुका था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया गया हैं। वही पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बटे के इस कदम से माता पिता और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।