{"_id":"69fc48a9b2948d9421004605","slug":"video-havoc-wreaked-by-hailstorm-in-ghansali-farmers-hard-work-washed-away-tehri-garhwal-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"घनसाली में ओलावृष्टि का कहर, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली में ओलावृष्टि का कहर, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
Renu Saklani
Updated Thu, 07 May 2026 01:39 PM IST
Link Copied
विकास खंड भिलंगना के तमाम क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई इस प्राकृतिक मार से खासकर गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, कई किसानों ने अपनी आधी गेहूं की फसल काटकर घरों में सुरक्षित रखने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार बारिश और धूप न निकलने के कारण यह फसल भी खराब होने लगी है। वहीं खेतों में खड़ी बाकी फसल ओलावृष्टि की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की मार ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। लगातार बिगड़ते मौसम ने न केवल कृषि कार्यों को प्रभावित किया है, बल्कि क्षेत्र में जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान अब मौसम साफ होने और प्रशासन से सहायता मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।