{"_id":"69fc44dff66239082005dfd8","slug":"video-video-sadao-na-afasara-ka-mabil-para-karaya-sava-ganaena-ka-raharasal-vabhaga-ka-narakashhanae-bha-kaya-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीडीओ ने अफसरों के मोबाइल पर कराया स्व-गणना का रिहर्सल, विभागों का निरीक्षण भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीडीओ ने अफसरों के मोबाइल पर कराया स्व-गणना का रिहर्सल, विभागों का निरीक्षण भी किया
जनगणना–2027 के तहत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन अब विभागीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रमुख पटल सहायकों और हेल्प डेस्क कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी के मोबाइल फोन पर स्व-गणना की प्रक्रिया का रिहर्सल कराया।
बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल के उपयोग, लॉगिन प्रक्रिया और जानकारी भरने के तरीके की जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि आमजन को सही मार्गदर्शन देने के लिए पहले विभागीय कर्मचारियों का पूरी प्रक्रिया से परिचित होना जरूरी है।
बैठक के बाद सीडीओ ने विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी, उपयुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक युवा कल्याण और समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग कार्यालय में वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति की भी समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि जनसामान्य को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने में सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।