Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: पासपोर्ट और अनुभव है तो सऊदी अरब में नौकरी का मौका, 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक हर माह होगा वेतन
{"_id":"69fc4900e1fd03e11f099572","slug":"video-video-pasaparata-oura-anabhava-ha-ta-sauutha-arab-ma-nakara-ka-maka-60-hajara-sa-lkara-daugdhha-lkha-taka-hara-maha-haga-vatana-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पासपोर्ट और अनुभव है तो सऊदी अरब में नौकरी का मौका, 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक हर माह होगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पासपोर्ट और अनुभव है तो सऊदी अरब में नौकरी का मौका, 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक हर माह होगा वेतन
विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पासपोर्ट और संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सऊदी अरब में नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया गया है। देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया क्रिएटिव एंटरप्राइजेज एजेंसी के माध्यम से कराई जा रही है। सऊदी अरब में 500 कुशल श्रमिकों की भर्ती की जाएगी। इसमें यांत्रिक फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन, यांत्रिक तकनीशियन, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, पाइप फैब्रिकेटर और वेल्डर सहायक पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट और संबंधित कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।