{"_id":"6a04442292847018e6028214","slug":"video-video-gada-ma-nathashaka-paratama-saha-na-rapaiidaha-aakakashha-blka-ka-narakashhanae-kaya-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में निदेशक प्रतिमा सिंह ने रुपईडीह आकांक्षी ब्लॉक का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में निदेशक प्रतिमा सिंह ने रुपईडीह आकांक्षी ब्लॉक का निरीक्षण किया
नीति आयोग भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की निदेशक प्रतिमा सिंह ने बुधवार को रुपईडीह आकांक्षी ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास की हकीकत जानने के साथ समूह की महिलाओं के स्टॉलों का भ्रमण किया।
निदेशक ने ब्लॉक कार्यालय में सामूहिक बैठक कर विकास की समीक्षा की। बीडीओ अभय कुमार सिंह ने बताया कि कैंपस में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के उत्पाद स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को बेहतर कार्य करने और आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
भुलईडीह गांव के जगदेव शुक्ल ठाकरे सहित कई लोगों ने पीएचसी की दुर्दशा बताई। उन्होंने गोंडा-बहराइच मार्ग पर सीएचसी बनाने की मांग की। डीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि निदेशक की ओर से कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली बच्चियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रगतिशील किसान के कार्यों को देखकर जताई प्रसन्नता
निदेशक ने ग्राम पंचायत सहजनवां के चैनकुंवरी मजरा में किसान अनिल कुमार पांडेय की बागवानी देखी। किसान ने गन्ना, उड़द, आम और अमरूद सहित विभिन्न फसलों की जानकारी दी।
निदेशक ने प्रसन्नता व्यक्त की। हालांकि, आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह के गांव में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और विद्यालयों की हकीकत देखनी थी, लेकिन वह बिना किसी गांव का विकास देखे ही लौट गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।