{"_id":"6a60cba0958b0559f1062ff1","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4530221-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से झूमाझटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से झूमाझटकी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 08:31 PM IST
Link Copied
जांजगीर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काला कपड़ा और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कोतवाली थाना पहुंचे। यहां थाने के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स को पार कर कार्यकर्ता थाने के सामने पहुंच गए और गिरफ्तारी देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
व्यास कश्यप बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा दमन
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी के साथ हुई कार्रवाई और दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोले- आंदोलन जारी रहेगा
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और फिर सांकेतिक गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी और अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।