{"_id":"68a8214e2c818c78d50e1997","slug":"video-2045-liters-of-illegal-liquor-destroyed-in-korba-police-line-the-cost-is-said-to-be-rs-11-lakh-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा पुलिस लाइन में 2045 लीटर अवैध मदिरा का नष्टीकरण, 11 लाख रूपये बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा पुलिस लाइन में 2045 लीटर अवैध मदिरा का नष्टीकरण, 11 लाख रूपये बताई जा रही कीमत
कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:20 PM IST
कोरबा में पुलिस लाइन, कोरबा में जिले के अलग थाना और चौकियों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज न्यायालय से निराकृत 222 प्रकरणों में जप्त लगभग 2,045 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इन प्रकरणों में जब्त की गई मदिरा में 1048.91 लीटर महुआ शराब, 334.76 लीटर देशी शराब एवं 421 लीटर अंग्रेजी शराब 13 बियर कीमत करीबन 11 लाख रुपए का सम्मिलित है। सबसे अधिक 73 प्रकरण थाना पाली तथा 33 प्रकरण थाना कोतवाली से संबंधित हैं, शेष प्रकरण जिले के अन्य थानों से प्राप्त हुए हैं। कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से प्राप्त प्रमाण-पत्र के आधार पर, यह नष्टीकरण पूरी पारदर्शिता एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कोरबा जिले में पुलिस द्वारा जुन 2025 मे जप्त शराब करीबन 9911 लीटर महुआ देशी व विदेशी शराब,852 लावारिस वाहनों की नीलामी एवं 652 विसरा प्रकरणों का भी विधिवत नष्टीकरण किया जा चुका है। इस प्रकार की कार्रवाई से थानों में वर्षों से संग्रहित अनुपयोगी जप्त मदिरा के व्यवस्थित निपटान में सहायता मिली है। यह न केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करती है, बल्कि थाना परिसरों में स्वच्छता, स्थान की उपलब्धता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने की दिशा में भी महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे कार्यरत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनता है। जिला पुलिस द्वारा थानों को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं उत्तरदायी बनाए रखने की दिशा में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर रूप से की जाती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।