{"_id":"6870e73c0c9416138303fdbc","slug":"video-giant-python-near-secl-hospital-in-korba-dangerous-rescue-done-watch-the-video-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में एसईसीएल अस्पताल के पास विशालकाय अजगर, किया गया खतरनाक रेस्क्यू, देखिये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में एसईसीएल अस्पताल के पास विशालकाय अजगर, किया गया खतरनाक रेस्क्यू, देखिये वीडियो
कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:58 PM IST
Link Copied
कोरबा जिले में लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सांप निकलने की घटना सामने आ रही हैं। बंकी मोगरा एसईसीएल हॉस्पिटल के समीप लगभग 9 फीट का विशाल काय अजगर देखने की जानकारी जितेंद्र सारथी को मिली जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और इसकी जानकारी कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को दिया गया फिर उनके निर्देशानुसार कोरबा से बाकी मोगरा क्षेत्र के लिए निकल गए, फिर जब मौके स्थल पर पहुंचे तो पहले लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की बात कहीं वही अजगर घर के बगल रखें ईट के ढेर में घुस गया था आखिरकार लोगों की मदद से पहले कुछ ईटो को हटाया गया फिर जैसे ही अजगर बाहर आया गुस्से से अजगर लगातार सारथी के ऊपर हमला करते दिखा पर सारथी ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा का विशेष ध्यान में रखते हुए, पर्याप्त दूरी बना कर बड़ी सावधानी से अगजर को थैले में रेस्क्यु कर के रखा और लोगों को बताया गया कि यह Indian Rock Python (अजगर) हैं जो की जहरीला नहीं होता पर अपने शिकार को कुंडली मार कर दम घोट कर मार सकता हैं इसलिए इनको पकड़ने या छेड़खानी करने की कोशिश न करें तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया। जितेंद्र सारथी ने बताया हमारी संस्था को लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से रेस्क्यु के लिए फोन आ रहे, जिसमें दीपका गेवरा, कुसमुंडा, हरदी बाज़ार, बंकी मोगरा, पाली, कटघोरा, करतला क्षेत्रों में ज्यादा फोन आ रहे और हम पूरी कोशिश भी कर रहे इन क्षेत्रों तक पहुंचने का साथ ही यह भी बताया गया कि कुसमुंडा, दीपक और बंकी मोगरा में रोड जाम और रोड खराब होने के कारण हमें इन क्षेत्रों पहुंचने के लिए बहुत समस्या हो रही इसलिए रेस्क्यु टीम ने वहां के जन प्रतिनिधि और शासन से अपील किया हैं रास्ता को ठीक करवाने का कष्ट करें क्यों की आम जानो को सुरक्षा के लिए हमारी टीम लगातार यह पहुंच के लोगों की जान बचाने में लगी हुई हैं तो खराब रास्ते ठीक हो जाने पर हमें ज्यादा आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।