{"_id":"68414f6149deb9ae5f0dc511","slug":"video-forest-department-organized-a-bicycle-rally-in-mahasamund-on-world-environment-day-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर महासमुंद में वन विभाग ने किया साइकिल रैली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर महासमुंद में वन विभाग ने किया साइकिल रैली का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज महासमुंद में वन विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन और एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। पर्यावरण के प्रति जागरूक करने यह सायकल रैली वन विद्यालय से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल तक निकाली गई। कलेक्टर विनय लंगेह ने इस सायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कलेक्टर विनय कुमार, डीएफओ मयंक पांडेय, एसडीओ वन वेंकटेश, जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष संदीप दीवान और अधिकारी-कमर्चारियों के साथ-साथ अन्य शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। पूरे रास्ते पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि, पर्यावरण का क्षरण रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यक हैं। साइकिल चलाना एक संदेश है कि, हम प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और उसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। डीएफओ मयंक पांडेय ने कहा कि, पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज और साइकिल जैसे स्वच्छ यातायात के साधनों को अपनाकर हम सभी एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत जिले में वन विभाग के द्वारा की गई है। डीएफओ ने बताया कि, इस वर्ष जिले में डेढ़ लाख से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी शुरुआत आज से की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।