{"_id":"6757f3b35b77909c5b004d76","slug":"video-narcotics-task-force-formed-to-stop-smuggling-in-mahasamund","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महासमुंद में तस्करी रोकने के लिए नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, पुलिस अधीक्षक करेंगी अगुवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महासमुंद में तस्करी रोकने के लिए नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, पुलिस अधीक्षक करेंगी अगुवाई
महासमुंद जिले में गांजा की तस्करी रोकने, उसके सोर्स प्वाइंट, परिवहन का माध्यम और जिस जगह गांजा पहुंचाया जाता है इन सभी पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। 19 सितंबर को गठित इस टीम ने अब तक 03 प्रकरणों में गांजा मुख्य सोर्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में कुल 11 सदस्य हैं। जिनका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैध कर रही है। सितंबर में गठित इस टीम ने जिले में गांजा की खरीदी, बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम के लिए थाना खल्लारी, थाना बलौदा और थाना कोमाखान के 03 प्रकरणों में 5 अंतर्राज्यीय तथा 4 अन्य कुल 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 7 लाख 69 हजार 600 रुपये का गांजा जब्त हुआ है। इन आरोपियों में परिवहनकर्ता के साथ साथ मुख्य सोर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि, जिले में 01 जनवरी से लेकर अब तक गांजा के 116 मामले दर्ज किये गए हैं। जिसमें 210 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से 5412.53 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 18 करोड़ 59 लाख 13 हजार 210 रुपए है। उक्त गांजे के परिवहन में प्रयुक्त 90 वाहनों को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा नारकोटिक्स एक्ट के तहत दो अफीम पोस्ट, 3 नशीली टैबल और एक नशीला सिरप का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।