Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : District Bar Association election Bhadohi 36 nomination papers president valid withdrawal on Tuesday
{"_id":"6756ffff6a526073c0060b70","slug":"video-district-bar-association-election-bhadohi-36-nomination-papers-president-valid-withdrawal-on-tuesday","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष के पांच समेत 36 पर्चे वैध, नाम वापसी मंगलवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष के पांच समेत 36 पर्चे वैध, नाम वापसी मंगलवार को
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। अध्यक्ष के पांच समेत विभिन्न पदों के कुल 36 प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले। मंगलवार को नाम वापसी के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी। बार चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं चेंबर में गहमागहमी बढ़ गई है। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। एल्डर्स कमेटी की ओर से हर साल डिबाए का वार्षिक चुनाव कराया जाता है। 2024 के लिए करीब 10 दिन पूर्व अधिसूचना जारी की गई। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। सदस्यों ने एक-एक नामांकन की जांच किया, जिसमें सभी वैध मिले। अध्यक्ष के लिए पांच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव के लिए तीन-तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर में पांच, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे में दो, आय-व्यय निरीक्षक में एक, संयुक्त सचिव के लिए चार, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह-छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पूर्व अध्यक्ष एवं एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्रा ने बताया कि कुल 36 नामांकन हुए हैं। जिसमें सभी वैध मिले। मंगलवार को नाम वापसी के बाद सभी सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। बताया कि आय-व्यय निरीक्षक के लिए मात्र एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इस मौके पर प्रभारी अध्यक्ष प्रभुनाथ पाठक, विनीत कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर पांडेय आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।