हिसार फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशप के दूसरे दिन जाट जाट कॉलेज व मसुदपुर ए की टीम के खिलाड़ी मुकाबले में टकराए। खिताबी जंग के लिए दोनों टीमों ने पूरा दम लगाया। आखिर में मसूदपुर.. ने मैच जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। हिसार फुटबाल एसोसिएशन की ओर से जाट कॉलेज में लड़कों की हुई अंडर-17 जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता मे जाट कॉलेज की टीम चैंपियन बनी है।
रविवार शाम को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में ढंढेरी ने मसूदपुर की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरे सेमीफाइनल में जाट कॉलेज ने प्रभुवाला की टीम को 1-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। पहले मुकाबले में जाट कॉलेज ने आजाद नगर की टीम को 3-0 से हराया। इसी प्रकार दूसरे मैच सुलतानपुर ने मसुदपुर बी टीम को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में प्रभुवाला ने मय्यड़ टीम को 3-1 से हराया था। टूर्नामेंट के प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया था। इनमें जाट कॉलेज, सुल्तानपुर, मसुदपुर ए, प्रभुवाला, मसूदपुर बी, मय्यड़, भगाना, ढंढेरी, सातरोड और आजाद नगर की टीमें शामिल थी। उन्होंने बताया कि हारने वाली टीमें बाहर हो गई थी। इस मौके पर हिसार फुटबाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी संदीप दलाल, कपिल दलाल, राजेश दलाल, नवीन कड़वासरा, डॉ. सुशील लेगा आदि मौजूद रहे।