{"_id":"6756a6b77cae0fd65a067099","slug":"video-district-level-geeta-jayanti-festival-started-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ आगाज
सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि के रूप में विधायक निखिल मदान ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हवन में आहुति डालकर की।
विधायक ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक होने वाला जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव जनभागीदारी के सहयोग से भव्य एवं गरिमामयी रहेगा।
भारतीय सनातन संस्कृति के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया गया। इसके बाद विधायक निखिल मदान ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कलाकारों व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 10 दिसंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला के विभिन्न वक्ता गीता पर लोगों को अपना संदेश देंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन 11 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को गीता जयंती समारोह की संध्या में दीपोत्सव व आरती का आयोजन किया जाएगा। गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।