Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
VIDEO : Bomb Threat to blow up Dehradun airport airport terminal evacuated Jollygrant Uttarakhand News in hindi
{"_id":"6756b24a59813949f40b9d86","slug":"video-bomb-threat-to-blow-up-dehradun-airport-airport-terminal-evacuated-jollygrant-uttarakhand-news-in-hindi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बेरियर पर ही रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बेरियर पर ही रोका
देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर जितने भी एयरपोर्ट कर्मी, एयरलाइंस कर्मचारी और हवाई पैसेंजर थे उन सभी को बाहर कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल को घेर लिया है। एयरपोर्ट टर्मिनल पर इस समय तमाम सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बेरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी, लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था। इस बार पूरा टर्मिनल खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट व ऑपरेशन पूरी तरह ठप पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।