{"_id":"6756a4decc9c36a5850decd7","slug":"video-three-day-geeta-jayanti-festival-starts-in-hisar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव शुरू
हिसार के पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने दीप प्रज्जवलित कर गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गीता के हर एक अध्याय में जीवन को लेकर सीख है। गीता हमें कर्म का संदेश देती है। हमें अपने कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए।
तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन स्कूली बच्चों के नाटक के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। दूसरे व तीसरे अंतिम दिन स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी, श्लोकाच्चारण, चित्रकला सहित कई अन्य प्रतियोगिता होंगे।हरियाणवी लोक कलाकारों की टीम अपनी प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा नाटक मंचन के जरिए लोगों को गीता का संदेश दिया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव में अलग अलग विभागों की स्टाल लगाई गई हैं। जिसमें विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपनी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां कुछ चुनिंदा जांच की जा रही हैं।
ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट की मौके पर ही रिपोर्ट भी दी जा रही है। गीता जयंती के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला लोक संपर्क अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में स्कूली, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को जरूर हिस्सा लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।